अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजरा हटकेरायपुर जिला

भारत मे सबसे पहले पाटन दुर्ग छत्तीसगढ़ में तैयार हुए डबल रुट स्टॉक पपीता के पौधे ।

रायपुर 26 अप्रैल 2021/ भारत मे सबसे पहले पाटन दुर्ग छत्तीसगढ़ में तैयार हुए डबल रुट स्टॉक पपीता के पौधे ।
छत्तीसगढ़ पपीता उत्पादन बहुल राज्य है एवं यंहा से पपीता अन्य राज्यो में निर्यात हो रहा है यंहा के कृषको द्वारा एक पौधे में औसत 40 से 50 किलो उत्पादन लिया जाता है किंतु विगत कुछ वर्षों से कृषको के उत्पादन में कमी आई है जिसका मुख्य कारण पपीते में लगने वाली बीमारियां एवं वायरस है कृषकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पाटन के प्रगतिशील कृषक मितुल कोठारी ने डबल रुट स्टॉक पौध ग्राफ्टिंग तकनीकी से तैयार किये है जिसमे एक पौधे में 2 तने एवं 2 रुट स्टॉक है जिसमे पौधों को अधिक मात्रा में सूक्ष्म तत्व मिलेंगे साथ ही पौधे की रोग प्रतिरोधकता बढ़ेगी एवं उत्पादन में भी वृद्धि होगी ।
मितुल कोठारी नर्सरी में इस वर्ष ट्रायल हेतु यह पौधे कृषको के खेतों में लगवाए जाएंगे एवं आने वाले समय मे कृषको को उपलब्ध करवाया जाएगा
इन पौधों की जानकारी होने के बाद अनेक कृषको द्वारा इसकी मांग की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button