बोरी में बंधी मिली अज्ञात लाश



कवर्धा, 26 अप्रैल 2021/ विकासखंड बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकेला में एक मां कंकाली जैन मंदिर पार्श्वनाथ अकेला के हाफ नदी के स्टाफ डेम में बोरी में बंधी अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है लाश को देखने पर अंदाज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी पुराना है तथा सड़ चुका है ।पुलिस टीम को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि ग्रामीणों ने इसकी कोइ सूचना नहीं दी है।बकेला जैन मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित स्टॉप डेम में काफी दिनों से बोरी में बंधा हुआ लाश पड़ा हुआ है। यह लाश किसकी है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि पुलिस टीम इस घटना से अनजान है इस नदी में प्रतिदिन लोग नहाने व अन्य कार्य के लिए आते हैं लेकिन किसी की भी नजर नहीं पड़ी या फिर जानकार भी अंजान बने रहे जिस तरह से प्लास्टिक की बोरी में लाश को बांधकर आ गया है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक की हत्या करने के बाद इस जगह पर फेंका गया है सारा मामला का खुलासा पुलिस विवेचना के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेग।



