कबीरधाम विशेषजुर्मनौकरशाहीस्वास्थ्य

फर्जी बिलो से GST चोरी, नजायज मांग पूरा नही करने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोपी दीपक ठाकुर को बचानेअस्पताल प्रशासन रच रहा चक्रव्यूह।

कवर्धा:- जिला अस्पताल के लेखपाल दीपक ठाकुर के खिलाफ शिकवा शिकायतों का दौर थमने का नाम नही ले रहा, तो वही अस्पताल प्रशासन भी दीपक को पाक साफ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लेकिन इस बार अस्पताल प्रशासन दीपक ठाकुर को बचाने के लिए अपने ही रचे चक्रव्यूह में खुद ही फंसते नजर आ रहे है।

जिला अस्पताल के महिला लैब टेक्नोलॉजीईस्ट ममता बागड़े के अवकाश वेतन का भुगतान और अवकाश पास करवाने के लिए दीपक ठाकुर ने चाय -पानी खर्चा मांग किया , नही देने के कारण भुगतान रोक दिया । ममता बागड़े के शिकायत करने से नाराज दीपक ठाकुर ने सिविल सर्जन से अनाधिकृत रूप से पहले तो आदेश क्रमांक 567 दिनाक 25/02/21 के तहत अवकाश स्वीकृति के लिए लम्बित अवधि का Dies-non अकार्य दिवस करवाया फिर पत्र क्रमांक 642 दिनाक 04/03/21 के तहत किसी जाँच में दस्तावेज के होने का, हवाला देकर जाँच समाप्ति बाद भुगतान करने की बात कही गई और अब इसके विपरीत पत्र क्रमांक 900 दिनाक 25/03/21 के तहत 08/03/21को भुगतान कर देने की सूचना के साथ बेतुका शिकायत कहते हुए शिकायत कर्ता के विरुद्ध ही कार्यवाही की बात भी कही गई है।

ऐसे में अस्पताल प्रशासन के कार्यशैली में सवाल खड़े होना लाजिमी है, माह 12/2015 से स्वीकृति अवकाश का भुगतान 05 वर्षो से अब तक रोककर रखा गया था। अचानक मात्र 03 दिन में जाच पूर्ण हो गया और दस्तावेज भी मिल गया, भुगतान भी कर दिया गया।
यदि दस्तावेज उपलब्ध था तो 05 वर्षो से अब तक भुगतान क्यों रोका गया था।
नियम के विपरीत अनाधिकृत रूप से अवकाश अवधि को Dies-non अकार्य दिवस क्यों किया गया। खैर इन कार्यवाहियों को देखे तो दीपक ठाकुर को बचाने या पाक साफ साबित करने अस्पताल प्रशासन अपने ही रचे चक्रव्यूह में खुद ही फंसते नजर आ रहे है। बहरहाल इसका सही खुलासा तो जाँच के बाद ही होगा।

आड़े आ रहा कार्यवाही में कोरेना :- दीपक ठाकुर के खिलाफ फर्जी बिलो से जी एस टी चोरी, फर्मो का भुगतान चेक अपने नाम से काटना, नजायज मांग पूरा नही होने के कारण बैगा कर्मचारी के एरियस रोककर प्रताड़ित करना, हिंदी टाइपिंग पास किया बिना अयोग्य होते हुवे स्वयम वेतनवृद्धि का लाभ लेना आदि-आदि के शिकायत का जाँच होना है। पूरे मामले का दीपक ठाकुर को जिला अस्पताल से हटाकर जाँच किया जाएगा लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अभी कोरेना कार्य में व्यस्तता के कारण कार्यवाही में देर हो रही है।

Related Articles

Back to top button