अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशबिलासपुर जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में दिखी लापरवाही, सर्पदंश के दर्द से तड़प रहा था बच्चा डॉक्टर ने इलाज करने से किया मना

बिलासपुर। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल माने जानेवाले सिम्स में मरीजो से नाइंसाफी करने का मामला सामने आया हैं.मिली जानकारी के अनुसार जिले का सबसे बड़ा अस्पताल सिम्स में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंशुल ने सर्प दंश से पीड़ित हेमू नगर निवासी 14 साल के जिडेंन मरे को एडमिट करने से इनकार दिया। दर्द से तड़प रहे बच्चे के परिजन डॉक्टर से इलाज के लिए दुहाई करते रहे, लेकिन डॉक्टर का दिल नहीं पसीजा और बच्चे को बिना चेक किए दूसरे अस्पताल में एडमिट करने को कह दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी हॉस्पिटल पहुंच गए। मीडिया के दबाव के बाद डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती किया और अब उसका इलाज किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button