डेड बॉडी मूवमेंट प्लान को लेकर 2500 रुपए वसूली पर सियासत शुरू – भाजपा ने की राज्यपाल से शिकायत

डेड बॉडी मूवमेंट प्लान को लेकर 2500 रुपए वसूली पर सियासत शुरू
भाजपा ने की राज्यपाल से शिकायत
मुख्यमंत्री ने दिए परीक्षण करने के आदेश
डेड बॉडी मूवमेंट प्लान को लेकर निजी अस्पताल के द्वारा 2500 रुपए वसूले जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्यपाल से शिकायत की है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी किया था, इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षण के आदेश दिए हैं। मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।
एक ओर प्रदेश के मर्च्युरी में शव की लाईन लगी है। प्रशासन शवों का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है। वहीं परिजनों से वसूली की शिकायतें आ रही है। डेड बॉडी मूवमेंट प्लान, प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों के उपचार हेतु शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेने संबंधी अथवा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायतों के निवारण एवं निजी अस्पतालों से समुचित समन्वय एवं सतत निगरानी हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है।




