भारतीय जनता युवा मोर्चा के पीयूष ठाकुर बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल


12 April, 2021 by CG09 न्यूज़ चैनल

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अनुशंसा पर ने आखिरकार बहुप्रतिक्षित जिलों में अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम का कमान ठाकुर पीयूष सिंह के नाम कर दिया गया है। आपको बता दें कि ठाकुर पीयूष ने सिंह छात्र राजनीति से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभाग संयोजक से लेकर प्रदेश सह मंत्री तक दायित्व संभाला। जिसके बाद परिषद से कार्यमुक्त होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व और हाल ही में उन्हें प्रदेश कार्य समिति में भी शामिल किया गया था। वहीं जिला अध्यक्ष के लिए लंबे समय से उनका नाम चल रहा था। जिस पर आज मुहर लग गयी।
स्वच्छ छवि और संगठनात्मक क्षमता होने की वजह से युवाओं पीयूष को काफी पसंद किया जाता है। उन्हें अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।



