छत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलाशिक्षा एवं नौकरीस्वास्थ्य
4000 से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, इन पदों पर होगी नियुक्ति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने पुरानी मांगों को ध्यान में रखते हुए 1625 पदों को मिलाकर कुल 4143 पदों पर संविदा भर्ती की अनुमति का आदेश जारी किया है। जिनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मापदंडों और कलेक्टर दर पर तीन महीने की संविदा पर होना है। मिली जानकारी के अनुशार नियुक्तियों का खर्च राज्य आपदा मोचन निधि और कोविड-19 नियंत्रण के लिए दी गई दूसरी निधियों से किया जाएगा।
पदों पर नई नियुक्तियां
पद नाम संख्या
चिकित्सा अधिकारी 49
डेंटल सर्जन 25
आयुष चिकित्सा अधिकारी 50
माइक्रोबायोलॉजिस्ट 31
स्टाफ नर्स 1624
लैब टेक्निशियन 614
एएनएम 240
एमपीडब्ल्यू 210
वाहन चालक 24
डाटा एंट्री ऑपरेटर 312
टेलिफोन ऑपरेटर 15
चतुर्थ श्रेणी 949



