अपना जिलाजुर्मदुर्ग जिला
शातिर मोटर साइकिल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

- दुर्ग / जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग प्रवीर चंद्र तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (अपराध ) जिला दुर्ग एवं राकेश कुमार जोशी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य के दिनांक 06/04 /2021 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी नेवर्ई भावेश साव के नेतृत्व में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे ,सउनि पूर्ण बहादुर प्र.आर.ब्रह्मानंद, आरक्षक, पंकज कुमार ,संतोष गुप्ता ,पन्नेलाल, शाहबाज खान ,जुगनू सिंह ,उपेंद्र यादव, समीम खान ,अनूप शर्मा ,एवं अजीत यादव द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। जिसने अपना नाम वीरेंद्र जोशी पिता शंकर जोशी उम्र 40 वर्ष पता चिरहुला जिला मुंगेली थाना मुंगेली होना बताया। आरोपी के पास काले रंग का स्प्लेंडर प्रो. वाहन मिला जिसे 1 वर्ष पूर्व हीरी बिलासपुर से चोरी करना बताया। आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में भी अलग -अलग स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिसे ताल पूरी परिजात कॉलोनी में छिपा कर रखने बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी से कुल छह नग चोरी की बाइक मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में अग्रिम कार्यवाही थाना नेवई से की जा रही है ।
- थाना/नेवई
- अप. क्रमांक / इस. क. 03/2021 धारा 41(1+4)जा.फौ.
नाम आरोपी — वीरेंद्र जोशी पिता शंकर जोशी उम्र 40 वर्ष पता चिरहौला जिला मुंगेली थाना मुंगेली
जप्ती —
(1) पैशन प्रो CG 07 LX 74 01
(2 ) टी वी एस स्टार सिटी CG 07 LP 8130
(3) हीरो पैशन प्रो CG 07 BF 5519
(4) हौंडा शाइन CG 07 LN 2705
(5) हीरो होंडा सी डी डीलक्स CG 07 LN 2209
(6) हीरो स्प्लेंडर प्रो CG 10 E 5980




