पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी ठोकर… 2 युवकों की मौत, एक गम्भीर…

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना नगरी थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार तीन लोग नगरी से धमतरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान दलदली मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने जारदार टक्कर मार दी। दो लोंगो की मौत हो गयी है। वहीं एक अन्य गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
नगरी थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि अज्ञात पिकअप की ठोकर से दो युवकों की मौत हुई है, एक घायल हुआ है, हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार बताया जा रहा है। घायल युवक को घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
एक घायल युवक का नाम भुवनेश्वर नेताम है जोकि मुहकोट सिहावा का रहने वाला है, वहीं एक मृतक का नाम कैलाश पिता दशरथ मरकाम 35 वर्ष निवासी मुहकोट सिहावा है, जबकी एक अन्य युवक का नाम पता लगाया जा रहा है। घायल युवक का नगरी अस्पताल में ईलाज जारी है।
भीषण सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई बताया गया कि शनिवार की शाम बाइक क्रमांक सीजी 05 एजी 7203 मे सवार होकर तीन युवक नगरी से धमतरी की ओर आ रहे थे। इसी बीच ग्राम दलदली के समीप अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकी एक घायल है।



