अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ : खौफनाक मंजर, मुक्तिधामों में लगा लाशों का ढेर, अब श्मशान घाट में भी नहीं मिल रही है जगह…

By CG09न्यूज़ चैनल April 10, 20210

..दुर्ग। प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार बेकाबू हो गई है। हर दिन हजारों की तादाद में नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये है कि जिले के मुक्तिधामों में शवों के दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है।

लाशों को दफनाने या जलाने के लिए कम पड़ रहे हैं मुक्तिधाम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुर्ग जिले में आलम यह है कि अब कोरोना से मरने वालों की लाशों को दफनाने या जलाने के लिए मुक्तिधाम कम पड़ रहे हैं।

मुक्तिधामों में लगा लाशों का ढेर

जिले के अधिकतर श्मशान घाट के हाल बेहाल हैं। मुक्तिधामों में शव जलाने जगह नहीं मिल रही है। हर दिन 50 से 60 शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। इधर मॉर्च्यूरी में भी शवों को रखने की जगह नहीं है। जिले में अब शवों को जलाने या दफनाने के लिए मुक्तिधाम भी कब पड़ रहे हैं। आलम यह है कि मुक्तिधाम के बाहर लाशों का ढेर लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की वजह हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button