अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़स्थानीय समाचार

CG Board Exam 2021 : 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ हो सकती है स्थगित,तारीखें बढ़ने की सम्भावना,जानिए सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा….

देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।रोजाना नए कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है।इसी बीच एक बड़ी खबर निकलर सामने आई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि – 10वीं और 12वीं की परिक्षाए देना अति आवश्यक है इसे जनरल प्रमोशन नहीं किया जा सकता है क्योकि इन दो सालों के अंकसूची काफी महत्वपूर्ण होता है ,प्रतियोगी परीक्षा और आगे की पढ़ाई में बोर्ड परीक्षा की अंकसूची बहुत भूमिका निभाता है,प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए अभी परीक्षाएँ स्थगित कर तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती,मैंने इस विषय में स्कूल शिक्षा मंत्री -डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से फोन के माध्यम से बातचीत की है।

Related Articles

Back to top button