अंर्तजिला चोर गिरोह के 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार … चोरों की चालाकी – दिन में धान कोचियों की तरह गली में घूम कर रेकी, आधी रात बनाते थे सूने मकानों को निशाना..


27 जुलाई 2021| थाना अर्जुन्दा के ग्राम टिकरी, ग्राम कांदुल, ग्राम देवगहन, ग्राम डुण्डेरा के सूने मकान का ताला तोड़ कर नगदी रकम सोना चांदी के जेवरात, टीवी, बर्तन चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह के 06 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ट्रक, 407 में धान लोडिंग करके अर्जुन्दा क्षेत्र में आता था और गाडी सड़क पर खड़ी कर सूने मकान की रेकी कर वापस आकर अपने साथी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की पहचान । आरोपियो के द्वारा जिला बालोद के अलावा जिला दुर्ग, जिला राजनांदगांव, जिला बेमेतरा में कई चोरिया करना कबूल किया गया है।
आरोपियों के द्वारा कुल 04 सूने मकानों में प्रवेश कर प्रार्थियों के घर से नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात, टीवी बर्तन इत्यादि चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी (01) टेकराम राम निषाद ग्राम देवगहन, (02) गेंद लाल साहू ग्राम कांदुल, (03) भूषण लाल साहू ग्राम टिकरी (04) गंगाराम ठाकुर ग्राम डुण्डेरा की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 70/2021, अपराध क्रमांक 84/ 2021, अपराध क्रमांक 86/2021, अपराध क्रमांक 95/2021, धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा के साथ सायबर सेल बालोद की एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम अर्जुन्दा, टिकरी,हुण्डेरा, कांदुल से आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबंध में आस-पास के ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रारंभ की गई ।
यह समान किया गया बरामद.. आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी के जेवरात, 06 नग चांदी का सिक्का छैन 03 नग मोटर सायकल, कलर टी.वी 32 इंच, कढ़ाई, सिलाई मशीन कुल मशरूका लगभग 05 लाख बरामद किया गया।
घटना को अंजाम देने के ये थे तरीके
तरीका वारदात गिरोह के सदस्यों द्वारा ट्रक, 407 गाड़ी में ड्रायवर कडेक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाते है और गांव के ही सूने मकानों की रेकी करते हैं। और काम से वापस लौट कर अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से मोटरसायकल से रेकी किये गये जगहों पर शाम को लगभग 05:00 बजे दिन के प्रकाश में पहुंचकर ताले लगे बंद सूने मकानों को देखा करते उसके पश्चात रात्रि में 10:00 बजे यह पुख्ता करते कि मकान मालिक घर से बाहर है, चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उनके लिए पूर्णतः सुरक्षित है। अंततः अपने साथीगण के साथ रेकी किये सूने मकान पर रात्रि 12:00 से 01:00 बजे के आसपास सब्दल, राड या घर में ही पड़े लोहे के छड़ आदि से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
यह भी कर चुके हैं चोरी.. रोपियों द्वारा जिला बालोद के 04 एवं जिला बेमेतरा के 01 जिला दुर्ग 04 और जिला राजनांदगांव 02 कुल 11 प्रकरणों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। संबंधित थानों को सूचित किया गया है। विवेचना जारी है। ये हैं चोरों का बायोडाटा…
टीम द्वारा सीसीटीवी / तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी 1. हर्षित नागरे उर्फ ऋषि पिता राजकुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना गंज मंडी के पीछे मील पारा दुर्ग थाना कोतवाली थाना जिला दुर्ग
2. तिलेश्वर वर्मा उर्फ छोटू पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा दुर्ग थाना कोतवाली थाना जिला दुर्ग
3. अजय पटेल पिता कमलेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दनिया थाना बोरी जिला दुर्ग (छ0ग0 )
4. भुनेश्वर वर्मा पिता स्व. खेदराम वर्मा उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम परपोड़ा थाना साजा जिला बेमेतरा (छ0ग0)
5. रमेश वर्मा पिता गोवर्धन वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी बम्बई मील के पीछे मील पारा दुर्ग थाना कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0) 6. राजेश्वर यादव उर्फ छोटू पिता द्वारका यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी डिपरा पारा दुर्ग थाना कोतवाली थाना जिला दुर्ग (छ0ग0) को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, सउनि रमेश सिन्हा, सउनि डी. एस साहू प्रधान आरक्षक विकास सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे एवं सायबर सेल से आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

आम जनता से अपील
उक्त घटना में प्रार्थियो के सूने मकान में चोरी की गई है। सभी लोग अपने अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा लगायें एवं घर से कही बाहर जाते है तो पडोस को सूचित करें आने जाने वाले लोंगो पर नजर रखें । सदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर अपने नजदीकी थानों का सूचित करें।
आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।
• दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।



