छत्तीसगढ़ विशेष

पाटन पुलिस की कार्रवाई:शराब की अवैध तस्करी करने वाले 6 पकड़े गए; जारी है मुहिम

पाटन पुलिस ने मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वाले तस्करों का पकड़ा है। इनसे पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब जब्त की है। सभी के खिलाफ अबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि ग्राम सांतरा, फुण्डा और सेमरी से आरोपी विनोद वर्मा,सुनील वर्मा और पुरन ठाकुर से अवैध शराब जब्त की गई है।

इसी तरह जितेंद्र साहू,जीतू साहू और खिलावन वर्मा से अवैध शराब जब्त की गई। आरोपियों के पास से 10 हजार कीमत की शराब जब्त हुई है। पहले भी आरोपी अवैध शराब की तस्करी में पकड़े जा चुके है। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सेे सभी को जेल भेज दिया गया है। पिछले लंबे समय से पाटन में अवैध शराब के कारोबार की शिकायत सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अभियान की शुरुआत की है।

Related Articles

Back to top button