जिले में वैक्सीन की कमी और शराब दुकानों में बेकाबू भीड़ को लेकर भाजपा ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन


जिले मव 144 धारा के बाद भी जगह जगह भीड़
कवर्धा जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी,औऱ जिले में बढ़ रही संक्रमण केस

कवर्धा. प्रदेश की तरह कबीरधाम जिले में भयावह हो रहे कोरोना महामारी को लेकर लोगों में भय बढ़ रहा है और ऐसे में वैक्सीन की कमी से संक्रमण बढ़ने का अंदेशा है.ऐसी विकट स्थिति में जिला भारतीय जनता पार्टी ने आगे आते हुए इस समस्या की गंभीर स्थिति को लेकर अपने जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कवर्धा कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और इस सम्बन्ध में तत्काल पहल कर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, राजेंद्र चंद्रवंशी और भुवनेश्वर चंद्राकर उपस्थित रहे।
भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शहर के विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों में भीड़ भाड़ को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की बात जिला प्रशासन कर रहा है और जिले में धारा 144 भी लगाई गई है, जिसके कारण कहीं भी 5 लोग इकट्ठे नहीं ही सकते हैं.लेकिन लगातार देखने में आ रहा है कि जिले एवम् शहर की शराब दुकानों (देशी एवम् विदेशी) में बेकाबू भीड़ पर प्रशासन की नजर ही नहीं है और वहां सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो रहा जिसके चलते इस महामारी के संक्रमण के भयावह रूप से फैलने का पूरा पूरा अंदेशा हैं.
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते लोगों को इससे बचाने की अपनी कोशिशों के अभियान में इन शराब दुकानों को भी तत्काल बन्द किया जाए.



