बिग ब्रेकिंग…जानवर तस्करो का हौसला बुलन्द पोंडी,बोड़ला चिल्फी थाना से रोजाना निकल रही हैं गाड़ियों रेला..

जानवरों से भरी ट्रक को ग्रामिणों के सहयोग से पकड़ा गया जिसे कत्लखाने ले जाया जा रहा था
कवर्धा थाना,पोंडी चौकी,बोड़ला थाना औऱ चिल्फी थाना से लगातार जानवरो के तस्कर की गाड़ी निकल रही हैं,फिर भी कार्यवाही क्यो नही?
ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत कई दिनों से ताक में थे पुलिस थाना से रोजाना निकलती थी गाड़ियों का रेला


कवर्धा,चिल्फी घाटी- आज ग्रामीणों के सहयोग से पशु तस्करी कर दस चक्के ट्रक में ठूस ठूस कर भर कर कत्लखाने रायपुर से जबलपुर कि ओर ले जाया जा रहा था तभी ग्रामिणों को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक CG 04 J B 7649 में पशु तसकरी कर कतलखाने ले जाया जा रहा है इस दौरान ग्रामीण की सजगता से गाड़ी को रूकवा या गया और थाने को सूचना देने के बाद भी गाड़ी थाने से एक किलोमीटर आगे भाग जाने के बाद दौडाकर पकडा गया |
शुरू में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी अपितु पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी मानो की पुलिस की मिलीभगत स्पस्ट नज़र आ रही थी। बाद राजनीतिक दलों की दबाव बना तब फिर मजबूरी वश पर कार्रवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ा |
आरोपी दीपक राजपूत पिता बलदेव सिगरेट राजपूत उम्र 33 वर्ष साकिन मोती झील वार्ड नं. 05 ग्वालियर, नवाब कुरैशी पिता कादिर कुरैशी उम्र21 वर्ष साकिन चौसाना जिला शामली उ. प्र., तीसरा इजाज कुरैशी पिता एहसान कुरैशी उम्र 20 वर्ष थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उ. प्र.इन तीनों आरोपी को पकड़ कर गाड़ी मे 21 नग भैंसा और भैंस जो कि पशु अधिनियम के विरुद्ध बिना किसी कागजात के कत्लखाने ले जाया जा रहा था पर पुलिस कार्वाही करते हुए पशुओं को गौशाला भेजा गया और आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के कारवाही करते जेल भेज दिया गया|




