लूट के अंजाम देने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।

प्राथी:– मनोज जैन पिता अरुण कुमार जैन निवासी, अजय सक्सेना पिता बी.आर. सक्सेना, लक्ष्मीनारायण साहू पिता स्व.अवध राम साहू, निवासी मिलपारा डिपरा वार्ड क्र. 38 दुर्ग ने थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई। कि इनके मोबाइल को तीन अज्ञात एक्टिवा सवार लड़कों के द्वारा लूट कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में लूट की अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। क्षेत्र में सिलेसिलेवार मोबाइल लूट की घटना को देखते हुए एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए। थाना प्रभारी राजेश बागडे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर। थाना प्रभारी राजेश बागडे द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपी के पता तलाश हेतु। थाना दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लुटेरे गैंग मुख्य आरोपी रोहन कुमार पिता गुलमाली कुमार उम्र 21 साल निवासी इंदिरा नगर ओड़िया मोहल्ला दुर्ग एवं दो अन्य नाबालिग को वाहन एक्टिवा क्र. CG 07 BW 0350 सहित पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर सिलेसिलेवार मोबाइल लूट की घटना को स्वीकार किया। आरोपी ने निशादेही पर लूट के सैमसंग मोबाइल मॉडल एम, रेडमी प्रो 9, और सैमसंग 4G डीयूस को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर। ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया।
अपराध क्र. 182/2021 धारा 394
अपराध क्र. 274/2021 धारा 392
अपराध क्र. 375/2021 धारा 392
जप्ती घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्र.CG 07BW 0350 एवं लूट के 3 नग मोबाइल को बरामद किया गया।




