प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है।

दुर्ग 27/03/2021/ कोरोना वायरस महामारी एवं आगामी होली पर्व त्यौहार के मद्देनजर दुर्ग पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाइश दी जा रही है, इसी क्रम में आज एसपी दुर्ग प्रशांत ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर संजय ध्रुव नगर निगम कमिश्नर हरीश मंडावी दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम सड़क पर उतरे फ्लैग मार्च के माध्यम से दुर्ग के विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही दिशा निर्देशों का पालन करने एवं आगामी होली त्यौहार के उपलक्ष में लोगों को घर पर ही रहकर त्यौहार मनाने हेतु। निर्देशित किया गया।और उन्हें बताया गया है कि होली त्यौहार रंग गुलाल लगाने एवं गले मिलने का त्यौहार है ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है। इसलिए सभी घर पर ही रह कर होली त्यौहार मनाये इसके बारे में बताया गया।
साथ ही सभी को यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है। और 5 या 5 से अधिक व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर उपस्थित होंगे उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उपरोक्त फ्लैग मार्च पटेल चौक से होते हुए इंदिरा मार्केट ग्रीन चौक सिकोला भाटा उरला गया नगर राजीव नगर चंडी मंदिर से होते हुए तकिया पारा इंदिरा मार्केट में पूर्ण हुआ। पैदल मार्च करते हुए जिन व्यक्तियों ने मास्क का प्रयोग नहीं किया था उस पर फाइन भी किया गया।और हिदायत दी गई कि कोरोना संबंधित निर्देशों का पूर्णता पालन करें।




