नाबालिक से छेडछाड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग0
कवर्धा, 24 मार्च 2021 / नाबालिक पीड़िता को घर मे अकेली पाकर आरोपी द्वारा बेईज्जती करने के नियत से घर अंदर घुसकर छेडछाड करना व विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट करना दिनांक 22/03/2021 को नाबालिक प्रार्थीया थाना उप0 आकर एक लिखीत आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 19/03/2021 को पिडिता के नाना नानी गिरौध्दपुरी मेला देखने गये हुए थे पीडिता घर मे अकेली थी कि रात्री करीबन 09/10 बजे आरोपी शशि मांण्डले इसके घर के कमरा अंदर जंहा पीडिता सोई थी मे बलात घुसकर बेईज्जती करने के नियत से पीडिता के मुह को दबाकर लैंगिक मांग करने व पीडिता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली गलौच कर मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 64/2021 धारा 456,354क(I), 354क(II), 354क (IV),323,506, भादवि0 7,8 पोस्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आज दिनांक 24/03/2021 के 11/10 बजे आरोपी शशि उर्फ शोशी पिता विश्राम मांण्डले उम्र 45 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।



