सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

3 नग सट्टा पट्टी में 1700 रुपए का हार जीत पर लगा दाव तथा नगदी रकम 510 रुपए, एवं 01 नग डॉट पेन पुलिस ने किया जप्त।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में थाना कुंण्डा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आदि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने अपराधियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 15/03/2021 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम महली में आम जगह पर हेमंत कश्यप पिता धनीराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी महली के द्वारा अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, की सूचना पर थाना प्रभारी कुंण्डा के द्वारा तत्काल मौके पर पुलिस टीम को रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें गवाहों के समक्ष आरोपी सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से कुल नगदी रकम 510 रुपये, 03 नग सट्टा पट्टी में कुल 1700 रुपए का हार जीत का दाव लगा हुआ एवं 01 नग डॉट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में प्र.आर.165 बलदाऊ चंद्रवंशी , सैनिक रवि राजपूत, विकाश पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।



