मोबाइल फोन पर लॉटरी लगने का झांसा देने वाले ठग को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

पल्सर मोटर” साइकिल एवं पांच लाख रूपये लाटरी में फंसने का झांसा देता था आरोपी।
कबीरधाम के युवक से 48,900/ रुपया का किया ठगी कबीरधाम पुलिस ने पहुंचा जेल।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी. आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पूर्व मे घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को लगातार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना कोतवाली जिला कबीरधाम के अपराध क्रमांक 216/2019 धारा 420 भादवि के आरोपी शिवकुमार गुप्ता पिता बुध्दीसेन गुप्ता उम्र 36 साल साकिन कोराईखाण्ड थाना कमरची जिला सिधी (म.प्र.) के द्वारा प्रार्थी पीयूष कुमार भारद्वाज निवासी सैगोना थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को मोबाइल फोन पर लॉटरी में बजाज पल्सर बाइक तथा 5 लाख नगद फसा है कह कर झांसा देकर ठगी किया था जिस पर प्रार्थी ने 25.09.2019 को थाना आकर एक लिखित रिपोर्ट पेश किया कि इसको आरोपी द्वारा मोबाईल के माध्यम से अपने आप को आइडिया कंपनी का आफिसर होना बताकर प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर पल्सर बाईल तथा पांच लाख रूपये लाटरी लगा है, कहकर झांसा देकर प्रार्थी से 48,900/ रूपये पंजीयन शुल्क के नाम पर ठगी किया है, के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में टीम बनाकर रवाना किया गया तथा जिस जगह पर आरोपी के होने का संदेह था वहां पर कुछ समय पुलिस टीम द्वारा रुक कर मुखबिर तंत्र को मजबूत कर आरोपी के निर्धारित स्थान पर आते ही धर दबोचने की रणनीति तैयार की गई थी पुलिस टीम और मुखबिर लगे हुए थे दौरान विवेचना के आरोपी का कोराईखाण्ड थाना कमरची जिला सिधी (म.प्र.) मे होने के संदेह में कबीरधाम कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कबीरधाम लाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सोम, सउनि संजय मेरावी , सउनि बोनीफास मीन्ज, आर .815 संजय पाण्डेय, संजू झारिया , टेकलाल धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा है ।



