छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों का समय-समय पर मीटिंग आयोजित कर अपने-अपने थाना तथा चौकी क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक कर महिला संबंधी अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में प्रार्थिया श्रीमति सोहद्रा बाई पति शत्रुहन सिन्हा उम्र 27 साल साकिन वार्ड नं 11 कवर्धा थाना कोतवाली के द्वारा दिनांक 05.03.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 01.शत्रुहन सिन्हा पिता लेखराम उम्र 30 साल, 02.पुरूषोत्तम सिन्हा पिता लेखराम उम्र 36 साल, 03.श्रीमति सुशीला बाई पति लेखराम सिन्हा उम्र 54 साल , 04.श्रीमति रामप्यारी पति पुरूषोत्तम सिन्हा उम्र 34 साल , 05.लेखराम सिन्हा पिता सुखऊ सिन्हा साकिनान सोनुपरी थाना साजा जिला बेमेतरा (छ.ग.)द्वारा एक राय होकर दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 176/2021 धारा 498 ए , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी गण पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रिचा मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मंडावी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया जिसमें
1.शत्रुहन सिन्हा पिता लेखराम उम्र 30 साल।
2.पुरूषोत्तम सिन्हा पिता लेखराम उम्र 36 साल।
3.श्रीमति सुशीला बाई पति लेखराम सिन्हा उम्र 54 साल। 4.श्रीमति रामप्यारी पति पुरुषोत्तम सिन्हा उम्र 34 साल को आज दिनांक 06 .03.2021 को गिरफ्तारी कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड में भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 मुकेश सोम , सउनि – आशीष सिंह , सउनि – उमा उपाध्याय , प्र.आर .297 चुम्मन साहू , म.प्र.आर .53 देमन टेकाम , आर.सुधीर शर्मा , संजय पाण्डेय , रतिराम नेताम , विजय कश्यप का सराहनीय योगदान रहा है ।

Related Articles

Back to top button