*जुआं , सट्टा , अवैध शराब एवं नशाखोरी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु ठोस कार्यवाही।*


पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने ली थाना / चौकी प्रभारियों की बैठक
दुर्ग 05.03.2021/ प्रशांत कुमार ठाकुर , पुलिस अधीक्षक , दुर्ग व्दारा पुलिस नियंत्रण कक्ष , भिलाई में शहर के राजपत्रित अधिकारियों , थाना / चौकी प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली गयी ।
जिला दुर्ग: थाना / चौकी में लंबित प्रत्येक अपराधों की समीक्षा कर इनका शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु थाना / चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये , विशेषकर विगत वर्ष के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । महिला , बालक / बालिका संबंधी लंबित प्रकरणों में शीघ्र चालानी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । लंबित शिकायतों का निराकरण समय – सीमा में किये जाने हेतु हिदायत दिया गया । कुछ थानों में लंबित शिकायतों की संख्या अधिक पाये जाने पर सख्त आपत्ति व्यक्त कर थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गये । आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने , जुआं , सट्टा , अवैध शराब एवं नशाखोरी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु एवं इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावीशाली कार्यवाही किये जाने तथा लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये । आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये बदमाशों एवं उपद्रवी तथ्वों को सूचीबद्ध कर , इन पर निगाह रखने , कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । मीटिंग में रोहित कुमार झा , अति. पु. अधी. , शहर , दुर्ग ,राकेश जोशी , नगर पु. अधी. भिलाई नगर , विश्वास चन्द्राकर , न.पु. अधी , छावनी ,प्रवीर चन्द्र तिवारी , उप पु. अधी , क्राईम , जिला दुर्ग एवं शहर के समस्त थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।



