3 सटोरिया संगठित रूप से सट्टा खिलाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शुक्ला के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 2.3.2021 को चौकी अंजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जिसमें सट्टेबाजों से कुल ₹6800 के साथ तीन आरोपी को सट्टा खेलाते पकड़े गए। रसमड़ा के जेडी स्टील प्लांट के सामने तालाब के पास सट्टा खिलाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिस ने पूछताछ करने पर मनन सिंह निवासी हुडको भिलाई के द्वारा ₹300 की रोजी में सट्टा पट्टी लिखने का काम बताया गया। रसड़ा में संगठित रूप से सट्टा खिलाया जा रहा था। जिसमें लाखों की सट्टा पट्टी जप्त की गई। उक्त कार्रवाई में सउनि डी एस राजपूत चौकी अंजोरा आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र यादव, चित्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी 1. इरफान अली पिता अल्ताफ अली उम्र 21 साल पता सुभाष नगर पावर हाउस भिलाई 2. सिकंदर अली पिता नादिर अली उम्र 36 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग 3. शीतला कराडे पिता सुरेश कराडे उम्र 24 साल पता zone-1 खुर्सीपार भिलाई।



