शातिर वाहन चोर पुलिस के गिरफ्त में


दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी के निर्देशन में मोटर साइकिल चोरियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से विशेष टीम तैयार की गई जिनके द्वारा 2.3.2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक्टिवा को बेचने के फिराक में रामूल चौक के पास ग्राहक तलाश रहा है मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया और स्थान के पास टीम ने जाकर कार्रवाई कर सूचना के बताए मुताबिक एक व्यक्ति मिला। जिससे नाम पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश राजेश महिलांग उर्फ राजू आ. प्रहलाद महिलांग, ग्राम चिरहुला तह. मुंगेली, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली का रहना बताया जिसके पास से एक्टिवा 5G नंबरCG07 BT9409 थी। जिसके संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी राजेश चतुर्वेदी आ. रवि चतुर्वेदी उम्र 32 साल, ग्राम छीतापुर, पो. पंडरभट्टा तह. मुंगेली,थाना मुंगेली के साथ मिलकर सुनसान खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर मुंगेली स्थित अपने गैरेज में ले जाकर वाहनों के अलग-अलग पार्थ खोलकर बेचने की बात बताई कुछ वाहनों के इंजन व चेचिस नंबर को घिसकर मिटा दिया गया। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध क्र. 44/ 2021 धारा 379 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया एवं ईस्तगासा क्र.1/2021 धारा 41(1+4) जा.फौ. 379 भादवी कायम कर वाहनों के मालिक का पतासी किया जा रहा है आरोपीगण को आज दिनांक 3:03:2021 के विधिवत गिरफ्तार कर। न्यायालय पेश कर आरोपीगण को ज्यूडिशियल रिमांड लिया गया आरोपी का अपराध। इस चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी थाना वैशाली नगर निरीक्षक जीतेंद्र वर्मा, सउनि कैसेंद्र सिंह चौहान,आरक्षण मो.आवेश सिद्दीकी,आ.अरविंद यादव,आ.राजेश सिन्हा, आ.अनूप शर्मा,शमीमा खान,आ.पंकज की सराहनीय भूमिका रही। वाहन जप्त:- 1. एक्टिवा 5G डार्क ग्रे कलर CG07 BT 9409 2. स्प्लेंडर प्लस काला कलर CG 04 ZH8287 3. सुजुकी लाल पीला कलर CG 10 ZJ 6833 4.स्प्लेंडर काला कलर इंजन नंबर 04lzye26636 5. टी.वी.एस विक्टर नीला कलर CG 04 lR 8495 6.4 नग मोटर सायकल इंजन पाया गया।



