कबीरधाम विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ से मंदिर दर्शन करने गए बच्चे का अपहरण जानिए पुरा मामला…

परिजनों के साथ दर्शन को गया था बच्चा, अब जिला पंचायत सदस्य और एसपी से लगाई गुहार

गरियाबंद। जिले के कुरूद गांव का बच्चा अपने परिजनों के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करने गया हुआ था। इसी दौरान उसका अपहरण हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने तिरुपति थाना में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य और एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुरूद गांव निवासी शख्स अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान उनके बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



