छत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिलाशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

सपना हुआ साकार जिला में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय,छात्रों का मांग हुआ पूरा

दुर्ग- नगपुरा में लम्बे समय से कॉलेज खोलने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान से लेकर गाँव गाँव समर्थन अभियान चलाने था। युवा कांग्रेस नेता धर्मेश देशमुख एवं आकाश सेन से माँग पूरी होने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं पूर्व जिलापंचायत सभापति जयंत देशमुख का आभार जताया है। साथ ही कहा है कि भुपेश है तो भरोशा है इससे आस पास के ग्रामीणों को उच्च शिक्षा आसानी से मिल पायेगा साथ ही साथ गाँव और कॉलेज की दूरी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते थे जिनकी पढ़ाई बीच मे छूट जाती थी उनको किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से नगपुरा में कॉलेज खुलने की माँग युवा कांग्रेसी करते आ रहे थे। पूर्व में इसकी मांग पूर्व जिला पंचायत सभापति जयंत देशमुख ने भी किया था। फिर गाँव गाँव गली गली जाकर चौपाल लगाकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलवाया जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्गों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

Related Articles

Back to top button