नगर पालिका अंतर्गत व्याप्त समस्या एवं अनियमितता को लेकर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को दिया ज्ञापन!

नगर पालिका में बिना टेंडर निर्माण कराये जाने पर अनियमितता का आरोप लगा जाँच के लिए भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन बिना !
कवर्धा /शहर के अंदर व्यापक समस्या एवं अनिमितता के कई मुद्दों को लेकर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षदों के साथ नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मांग पूरी करने व अनिमितता की जाँच कराने ज्ञापन सौपा!
भाजपा शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आरोप लगते हुए कहा कि पालिका क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्यों के लिए निविदा नहीं बुलाये जा रहें है वही बिना निविदा गुणवत्ताहिन निर्माण कार्य करा कर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाया जा रहा है, वही कार्य उपरांत टेंडर निकाले जा रहे है जिसमे में निविदा फार्म भी चिन्हांकित व्यक्ति को दिया जा रहा है . चंद्रप्रकाश ने आरोप लगते हुए कहा कि इससे पालिका प्रशासन के साथ लोगों को भी नुकसान हो रहा है गुणवत्ता जाँच के लिए अलग से निर्माण करा कर कोर कटिंग टेस्ट के लिए भेजा जाना गम्भीर आर्थिक अपराध के श्रेणी में है इस प्रकार के कार्य का तत्काल भुगतान पर रोक लगाने कहा गया, वही शहर में प्रत्येक चौक चौराहों पर मांश बिक्री का कार्य किया जा रहा है जिसे बाहरी लोग संचालित कर रहे है . पौष कालोंनी और बस्ती के अंदर मॉस बिक्री बंद करा इनके लिए नियत स्थान प्रदान करने मांग की गयी है शहर के गली मोहल्ला में मांस बिक्री से वहाँ का माहौल खराब हो रहा है जिसके चलते कवर्धा के आम नागरिकों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है ,पालिका कवर्धा के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए है न कि लोगों के समस्या बढ़ाने के लिए!
इसके अतिरिक्त शहर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन विस्तारी करण एवं निर्माणाधीन पानी टंकी को जल्द पूर्ण करने .कार्य पूर्ण करने की अवधि और न बढ़ाने सुधा उद्यान एवं शहर के अन्य उद्यान में बच्चो के लिए लगाये गये सामग्री पूर्णतः जर्जर एवं टूटे हुए है जिससे बच्चो के साथ दुर्घटना के संभवाना बनती है. इसे तत्काल हटाकर नया सामग्री लगाने की व्यवस्था करने ।जरुरुत मंद लोगो का राशन कार्ड जल्द बनाया जाये एवं अनियमितता को दूर करने ।शहर एवं तालाबों की सफाई व्यवस्था को ठीक एवं नियमित करने सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण को तत्काल पूर्ण कराये जाने जैसे आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन देकर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया गया किन्तु आम जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही नहीं होती है तो भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी!
इस कार्यक्रम में शहर मण्डल उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय,सालिक निर्मलकर,महामंत्री रिंकेश वैष्णव,पीयूष टाटिया,कोषाध्यक्ष सोनू चावला,पार्षद नेता प्रतिपक्ष उमंग पाण्डेय,पवन जायसवाल,प्रमोद शर्मा,अनिल साहू, तिलक कुर्रे,सौखी अहिवारा,मयंक गुप्ता,डोनेश राजपूत,योगेश महाजन,दीपक ठाकुर,शुभम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!



