कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 2 अलग -अलग ग्रुप के 08 आरोपियों को बाजार चारभाटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने मौके से नगदी रकम 2330 रुपए एवं 52 पत्ती ताश किया जप्त।

कबीरधाम – पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मिश्रा,उप पुलिस अधीक्षक  बी.आर.मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पनिक राम कुजुर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  मुकेश सोम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी  नवरतन कश्यप के द्वारा लगातार चौकी क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न खेल एवं आम जनों के बीच जाकर चौपाल लगाकर चौकी क्षेत्र से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 26.02. 2021 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी के सूचना मिला की ग्राम झिरौनी के आम जगह पर कुछ जुआरी 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें ग्राम झिरौनी में दो अलग अलग फड़ से आम जगह पर जुआ खेलते कुल 08 आरोपीयों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली जिनके पास से कुल नगदी रकम 2330 रुपये, 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक की पट्टी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध क्रमांक 00/2021 धारा 13 जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, ओम प्रकाश धुर्वे, आरक्षक बिसेन छेदावी, पुनेश्वर मंडावी, शेष नारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button