छत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिलादेश-विदेशप्रदेश

महिला की शक्ति को सरकार कम न आंकें, महिलाओं के दम पर ही इतिहास बनता और बदलता है : सरोज पाण्डेय

दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च के अंतर्गत पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। धरना को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में बेटियां इतनी असुरक्षित हैं कि अब सुरक्षा की मांग को लेकर हम बेटियों को प्रदर्शन के लिए एकजुट होना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिस्थितियां एक जैसी हैं। प्रदेश की असंवेदनशील सरकार को कहीं भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी मातृशक्ति एकजुटता के साथ एकत्र होती है तो न्याय जरूर होता है। सांसद पाण्डेय ने कहा कि इस अत्याचारी सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है।

Related Articles

Back to top button