कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

प्रदेश अध्यक्ष साय सहित भाजपा नेता शुक्रवार को कवर्धा के प्रवास पर

ज़ेल जाकर गिरफ़्तार भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बाद में परिजनों से भी करेंगे भेंट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय और पूर्व संसद सदस्य अभिषेक सिंह कल 29अक्टूबर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। सभी भाजपा नेता सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान करेंगे। भाजपा नेता कवर्धा ज़ेल जाकर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा मंत्री विजय शर्मा, कैलाश चंद्रवंशी समेत सभी बंदी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। कवर्धा की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद इन सभी की गिरफ़्तारी की गई थी। श्री साय सहित सभी भाजपा नेता बाद में श्री शर्मा सहित सभी गिरफ़्तार भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी भेंट करेंगे।

Related Articles

Back to top button