जुर्मविविध

महिला ने पति पर लगाया प्रायवेट पार्ट में लोहे की छड़ डालने का आरोप, शादी के बीस साल बाद भी नहीं सुधरे संबंध

कौशांबी (उप्र) – कौशांबी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और निजी अंग में लोहे की छड़ ड़ालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जांच में लोहे की छड़ डालने संबंधी आरोप सही नहीं पाए गए हैं।

पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘ यह पति पत्नी के आपसी झगड़े का मामला है, जांच में लोहे की छड़ डालने की बात सामने नहीं आयी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । दोनों की शादी को करीब बीस साल हो गये है ।’’
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति, जेठ व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा अन्य आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button