ऑनलाइन ठगी के अपराध को सुलझाने में मिली सफलता


654000 की हुई थी ठगी। ड्रायवर निकला आरोपी, किया गया गिरफ्तार!
आरोपी प्रेम वर्मा यूट्यूब से ठगी करने का तरीका सिखा हुआ था।
बलौदाबाजार – आरोपी प्रेम वर्मा प्रार्थी रमेश मिश्रा के यहां पिछले ढाई 3 साल से ड्राइवरी कर रहा था इसी दौरान प्रार्थी रमेश मिश्रा के द्वारा अपना एटीएम कार्ड गाड़ी में छोड़ने से आरोपी प्रेम वर्मा के हाथ लगा जिस ने उक्त एटीएम फोटो खींच कर अपने पास रख लिया गया प्रार्थी रमेश मिश्रा अक्सर अपने मोबाइल जिसमें लगा मोबाइल नंबर उनके खाते में पंजीकृत को अक्सर गाड़ी में छोड़कर चले जाया करते थे आरोपी प्रेम वर्मा यूट्यूब से ठगी करने का तरीका सिखा और जब रमेश मिश्रा अपना मोबाइल गाड़ी में छोड़कर गए उसी दौरान आरोपी प्रेम वर्मा ने उनके कार्ड की डिटेल इस्तेमाल कर ओटीपी के माध्यम से अपने फोन पर फोन पर एयरटेल मनी का अकाउंट बना लिया उसके बाद आरोपी मौका पाकर उपरोक्त वाले अकाउंट के माध्यम से प्रार्थी के मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर रकम निकाल लेता था कुल रकम ₹3.30.000 आरोपी द्वरा निकाल लिये गये वही प्रार्थी के मोबाइल से ओटीपी को डिलीट कर देता था आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त एक रेडमी मोबाइल, आरोपी का एटीएम कार्ड, ठगी के रकम से खरीदे गए एक केटीएम 200cc बाइक क्रमांक सीजी 04 ML_ 9263 ,नगदी को जप्त कर तथा ठगी की रकम को जमा किए गए खाता को फ्रिज की कीमती लगभग ₹50,0000 मूल्य की संपत्ति को रिकवर किया गया है । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल बलौदाबाजार के सहयोग से मामले की गहनता से छानबीन किया तथा उपरोक्त ठगी करने वाले आरोपी प्रेम वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन, पहंदा रोड, भैसापसरा बलौदाबाजार हाल मुकाम गौरव पथ साहूबाडा के पीछे बलोदा बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया गया आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2021 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया है !



