अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

मोबाइल चोर को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी चोर के कब्जे से 03 नग मोबाइल कीमती 30000/. रुपया बरामद।

कबीरधाम – कवर्धा जिले मे लगातार अपराध पर अंकुश लगाते हुए पुलिस के द्वरा उचित कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रार्थी अनिल कुमार जैन पिता भवरलाल जैन के द्वरा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 19/10/2020 को मेरे दुकान बंद करने के बाद रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे दुकान के अंदर घुस कर मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर ले गये! जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 564/2020 धारा, 457, 380 आईपीसी दर्ज कर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा चोरी गए मोबाइल फोन तथा आरोपी चोर की पता तलाश कोतवाली टीम से कराया जा रहा था जिसका दिनांक 22/02/2021 को थाना कोतवाली के विश्वासनिय मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपी यशवंत मेरावी पिता कुलूम मेरावी उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन रेवाबद तालाब के पीछे वार्ड नंबर 27 से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर 05 नग मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया जिसमें 01नग वीवो,01नग ओप्पो 01नग रेडमी, 02 नग चाइना मोबाइल चोरी करना बताया। जिसमें 03 नग मोबाइल फोन कीमती 30000/. रुपया व 02 नाक चाइना मोबाइल पर गेम खेलने से खराब हो जाने पर आरोपी के द्वरा नाले में फेंक दिया गया। जिसे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक  मुकेश सोम के नेतृत्व में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रवंशी, आरक्षक वीरेंद्र साहू, आरक्षक कुलेश्वर सिन्हा, आरक्षक सुधीर, सैनिक अनिल पांडे का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Back to top button