मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17 अगस्त 2021 | शहर में हो रहे चोरी की घटना पर अकुंश लगाने व आरोपियों की पतासाजी हेतु एसपी प्रशांत अग्रवाल भापुसे पुलिस अधीक्षक दुर्ग,संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी कि 07 अगस्त 2021 को प्रार्थी ओम प्रकाश कुरै ने रिपोर्ट दर्ज कराया उसके शिव नगर नेवई भाठा स्थित निर्माणाधीन मकान उसकी बच्ची प्रार्थी की रेडमी 08 लाल रंग की मोबाईल से खेल रही थी जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 214/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी।
कि दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना मिली कि सोनू नेताम उर्फ झोल्टू नाम का व्यक्ति चोरी किया हुआ मोबाईल को बेचने के लिये ग्राहक ढूढ़ रहा है कि सूचना तस्दीक पर संदेही सोनू नेताम उर्फ झोल्टू पिता जितेन्द्र नेताम उम्र 18 साल 02 माह स्टेशन मरोदा शिवपारा मंदिर के पास नेवई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से मोबाईल रेडमी कंपनी का कीमत 10,000 रू जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में सउनि नेमन सिंह साहू, अनिल गायकवाड एवं आर० किशन साहू का सराहनीय योगदान रहा।



