बस्तर जिला

चित्रकोट जलप्रपात में डूबा भिलाई का युवा इंजीनियर, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

इंजीनियर पानी में कब डूब गया इसकी भनक उसके साथियों को भी नहीं लगी !

28 वर्षीय रामोद्री सूर्यनारायण मूलत: आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम का रहने वाला था !

 जगदलपुर – चित्रकोट जलप्रपात में रविवार को भिलाई से पिकनिक मनाने आये एक इंजीनियर की मौत जलप्रपात के पानी में डूबने से हो गई है. खास बात यह है कि इंजीनियर पानी में कब डूब गया इसकी भनक उसके साथियों को भी नहीं लगी. काफी देर तक जब उनका साथी नजर नहीं आया तो फिर पुलिस की मदद ली गई और पुलिस ने देर शाम जलप्रपात से युवक की लाश बरामद की.

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय रामोद्री सूर्यनारायण मूलत: आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम का रहने वाला था. वह भिलाई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था. वह भिलाई से जगदलपुर के चित्रकोट में घूमने आए 14 सदस्यीय दल में शामिल था. दल के सदस्य जलप्रपात के निचले हिस्से में पहुंचे और यहां नाव घाट से कुछ दूरी पर नहाने लगे. दोपहर को अचानक जब रामोद्री कहीं नजर नहीं आया तो उसकी साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

थोड़ी ही देर में बात चित्रकोट पुलिस चौकी तक भी पहुंच गई और फिर पुलिस ने स्थानीय मछुवारों के साथ पानी में खोजबीन शुरू की. पुलिस को जलप्रपात के बीच में रामोद्री की लाश मिली. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव के पीएम की व्यवस्था कर रही है. मामले में पुलिस बारिकी से जांच कर रही है और दल के सभी सदस्यों का बयान दर्ज किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button