अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषसियासत

विधानसभा पहुंचीं राज्यपाल अनुसूईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत

विधानसभा परिसर में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल की अगुवानी की।                वहां स्वागत के बाद उन्हें सदन में लाया गया।

  • बजट सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी राज्यपाल
  • सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर होगी बात
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। राज्य गीत से इसकी शुरुआत हुई। उसके बाद सदन की कार्यवाही को राज्यपाल अनुसूईया उइके की प्रतीक्षा में रोक दिया गया। राज्यपाल आज सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करने वाली हैं।
  • विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्यपाल अनुसूईया उइके का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद राज्यपाल ने हॉल में प्रवेश कर विधायकों का अभिवादन स्वीकार किया। बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। उसके बाद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। इस भाषण में राज्यपाल ने कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां और नये वित्तीय वर्ष में सरकार की दशा-दिशा पर बात की।
  • इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा में पेश होने वाले विषयों के क्रम आदि पर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ मंत्री-विधायक शामिल हुए थे। विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक चलना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मार्च को अपना तीसरा वार्षिक बजट पेश करेंगे।

 

  • विधायकों ने पूछे हैं 2350 सवाल
  • विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, इस सत्र में अभी तक विधायकों ने 2350 प्रश्न पूछे हैं। इनमें से 1226 तारांकित प्रश्न हैं और 1088 अतारांकित प्रश्न। अभी तक विधायकों ने 24 स्थगन प्रस्ताव दिये हैं। 117 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प अभी तक विधानसभा सचिवालय को मिल चुके हैं।

  • विधायकों की जांच कर आने दिया
  • कोरोना प्रतिबंधों के तहत विधानसभा परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। दर्शक दीर्घा और अध्यक्षीय दीर्घा को पूरी तरह बंद रखा गया है। वहीं मंत्रियो – विधायकों के सुरक्षा अधिकारियो (PSO) तक को परिसर में आने की अनुमति नहीं मिली है। हॉल में प्रवेश से पहले विधायकों का टेंपरेचर और ऑक्सीजन लेवल की जांच हुई।

Related Articles

Back to top button