अपना जिलाखेलब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिला

नवा रायपुर में आम नागरिकों के लिए आज से प्रवेश वर्जित …

रायपुर. नवा रायपुर आज से बायो बबल जोन घोषित कर दिया जाएगा. यह फैसला रोड सेफ्टी और क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी में लिया गया है.

परसदा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है. नवा रायपुर के रिसॉर्ट में खिलाडियों के रुकने की व्यवस्था रखी गई है. आज से पूरा रिसॉर्ट बायो बबल हो जाएगा. यानी कोई भी खिलाड़ी बबल से बाहर नहीं जा सकेगा.

इसके अलावा होटल के स्टाफ भी अपने परिवार वालों से नहीं मिल सकेंगे. वहीं खिलाड़ियों की प्रैक्टिस 27 फरवरी से शुरू हो जाएगी. स्टेडियम में रोजाना दो टीमें सुबह 8 से 12 के बीच प्रैक्टिस करेंगे.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में कोरोना गाइडलाइन के चलते मैच से एक सप्ताह पहले सभी टीमें रायपुर आ जाएंगी. रिसॉर्ट में खिलाड़ी और टीम के अन्य मेंबर्स के लिए 150 रूम बुक हैं.

Related Articles

Back to top button