अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मस्थानीय समाचार

52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार जप्त जानिए कौन है…

पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक HQ पनिक राम कुजुर तथा निरीक्षक सोम थाना प्रभारी कवर्धा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी नवरतन कश्यप के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.02. 2021 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी के सूचना मिला की ग्राम * बम्हनी छूही तालाब पास में* आम जगह पर कुछ जुआरियान 52 पत्ती ताश में रुपए पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया। ग्राम बम्हनी के आम जगह पर आरोपी यान 1. रामचंद्र पिता शिव प्रसाद उम्र 53 वर्ष 2. भरत राम पिता लखन राम उम्र 40 वर्ष ,3. महावीर पिता बलदाऊ उम्र 25 वर्ष , 4. संजय पिता रामफल कौशिक उम्र 29 वर्ष ,5. देव कुमार पिता तिजऊ निर्मलकर उम्र 40 वर्ष सभी निवासी बम्हनी पुलिस चौकी बाजार चारभाठा पकड़े जिनके पास फड़ से कुल नगदी रकम 1250 रुपये, 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक की पट्टी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध क्रमांक 00/2021 धारा 13 जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही मैं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप, सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा ,प्रधान आरक्षक 296 ओम प्रकाश धुर्वे, आरक्षक शशांक तिवारी, बद्री बांधेकर बिसेन छेदावी, पुनेश्वर मंडावी, शंकर निषाद,शेष नारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button