दुर्ग जिला बोरवेल वेलफेयर एसोसिएशन

17 फरवरी 2021/ दुर्ग जिला बोरवेल वेलफेयर एसोसिएशन ने धमधा रोड चिखली खपरी दुर्ग मैदान में बोर खनन करने वाली रिंग मशीने खड़ी कर दी गई हैं ,नलकूप खनन व्यवसाय के अस्तित्व को बचाने के लिए बैठक कर आने वाले दिनों में नलकूप खनन की दर निर्धारित करने का फैसला किया हैं, बैठक में कहा गया की बढती हुई महंगाई, डीजल के दाम, ऑइल के दाम और स्प्रेयर पार्ट्स के दाम बढने के कारण व्यवसाय में दिक्कते आ रही हैं, पुरानी दर पर काम करने से व्यवसाय का अस्तित्व खतरे में हैं इसे बढ़ने के लिए दुर्ग जिला बोरवेल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी व्यवसायी बैठक कर नलकूप खनन की दर निर्धारित करेंगे, इस बैठक में दुर्ग जिला बोरवेल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर विश्वकर्मा, महामंत्री दिनेश टावरी, कोषाध्यक्ष गौतम शाही के आलावा अन्य पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य समेत दुर्ग जिले के सभी बोरवेल व्यवसायी उपस्थित थे |




