पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही जानिए पुरा मामल…

सट्टा खिलाते 03 आरोपी गिरफ्तार जप्त नगदी रकम 2850 रुपए ,03 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन,
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक HQ पनिक राम कूजूर के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक मुकेश सोम थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा तथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.02.21 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम गोछिया,बंदौरा,बम्हनी में आम जगह पर ग्राम गोछिया से दुर्गेश कौशिक, ग्राम बंदौरा से भाई राम यादव एवं ग्राम बम्हनी से अशोक कौशिक अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है की की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। मौके पर आरोपी 01.अशोक कौशिक पिता आधार कौशिक उम्र 30 वर्ष साकिन बम्हनी 02. दुर्गेश पिता संतोष कौशिक उम्र 26 वर्ष साकिन गोछिया 03. भाई राम पिता शिवराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन झिरौनी चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा को मौके पर अंको में रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़े जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 2850 रुपये, 03 नग सट्टा पट्टी, डॉट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 00/21 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप,सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा ,प्रआर. लवकेश खरे,आरक्षक शंकर निषाद, शशांक तिवारी , शेष नारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।



