नशीली दवाई सहित 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जानिए पुरा मामला…

नशीली दवाईयों को बलौदाबाजार शहर में खपत करने की थी योजना

460 स्ट्रीप कुल 3680 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल जप्त
कुल 23253 रू की नशीली दवाईयां सहित नगदी 10200 व दो मोबाईल जप्त

अवैध नशीली दवाईयां खाकर युवा हो रहे थे अपराध में संलिप्त
आरोपी ज्वाला चतुर्वेदी पूर्व में भी नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा जा चुका है
आरोपी विनय दुबे और अमित दुबे कई वर्षों से नशीली दवाइयों का काम कर रहे हैं साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लड़कों को नशीली दवाइयां उपलब्ध कराते हैं
नशीली दवाइयों का व्यापार करने वाले और सेवन करने वालों के ऊपर पुलिस सतत निगाह रखी हुई है
बलौदाबाजार 2021/ जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आई .के. एलेसेला,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 110/2020 धारा 22(ख)NDPS एक्ट के आरोपीयों को रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपीगण – विनय दुबे उर्फ कन्नू पिता स्व. रमेश दूबे उम्र 29 वर्ष
- अमित दूबे उर्फ सन्नी पिता स्व. रमेश दूबे उम्र 33 वर्ष साकिनान रामसागर तालाब के पास पहन्दा रोड बलौदाबाजार
- ज्वाला चतुर्वेदी पिता इन्द्रमन चतुर्वेदी उम्र 32 वर्ष सा. पीलत कारखाना के पीछे बलौदाबाजार
- विकास साहू पिता अनुज साहू उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं 11 दशरमा रोड बलौदाबाजार
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2021 को मुखबीर सूचना दिया कि रामसागर तालाब के नीचे गार्ड में विनय दुबे उर्फ कन्नू एवं अमित दुबे उर्फ सन्नी नाम के व्यक्ति बिक्री करने की नियत से बड़ी मात्रा में नशीली कैप्सूल को लेकर आये हैं बेचने वाले है। कि सूचना पर अग्रिम कार्यवाही हेतु दस्तावेज एवं पूर्ण विवेचना सामाग्री के हम. स्टाफ गवाहन एवं औषधि निरीक्षक किशोर ठाकुर के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर चार व्यक्ति मिले। जिनसे पूछताछ पर अपना नाम विनय दुबे उर्फ कन्नू, अमित दूबे उर्फ सन्नी साकिनान रामसागर तालाब के पास पहन्दा रोड बलौदाबाजार, ज्वाला चतुर्वेदी सा. पीलत कारखाना के पीछे बलौदाबाजार, विकास साहू सा. वार्ड नं 11 दशरमा रोड बलौदाबाजार बताये।
जिसमें संदेही विनय दूबे उर्फ कन्नू के कब्जे में रखे एक काला लाल रंग के रेग्जीन बेग के अन्दर 145 स्ट्रीप कुल 1160 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS रखे मिला संदेही अमित दूबे उर्फ सन्नी के पास रखे काले रंग के रैग्जीन बैग के अन्दर 90 स्ट्रीप कुल 720 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS रखे मिला संदेही ज्वाला चतुर्वेदी के पास रखे सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 120 स्ट्रीप कुल 960 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS रखे मिला, संदेही विनय दूबे उर्फ कन्नू से एक काले लाल रंग के बैग के अंदर रखे 145 स्ट्रीप कुल 1160 SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल अपराध में प्रयुक्त एक नग VIVO V 17 मोबाईल तथा नशीली कैप्सूल का बिक्री रकम नगद 10200रूपये जप्त किया गया, अमित दूबे उर्फ सन्नी से एक काले रैग्जीन बैग के अंदर 90 स्ट्रीप कुल 720 कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS की तथा अपराध में प्रयुक्त एक रेडमी मोबाईल को जप्त किया गया, ज्वाला चतुर्वेदी के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 120 स्ट्रीप कुल 960 कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS की, विकास साहू के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 105 स्ट्रीप कुल 840 कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS को जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया।
आरोपियों से नशीली दवाइयों के संबंध में पूछताछ करने पर बताए की इस प्रकार की नशीली दवाइयों को वह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों से लाते हैं तथा यहां पर उन नशीली दवाइयों को दुगने तिगने दामों पर युवाओं को बेचते हैं। आरोपीयान का कृत्य धारा 22ख NDPS एक्ट का अपराध घटित करने का साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों को आज रिमाण्ड पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव ,उपनिरीक्षक बी. के. सोम, सउनि विरेन्द्र सिंह, प्रआर मोह. अरशद खान, नीरज दुबे, कुलमणी बारिक आर. विवेकानंद सिंह, मुकेश तिवारी, योगेश यादव, रोहित निषाद, दीपक साहू, सूरज बंजारे म.आर. कुंवरिया पैंकरा , व म. आर. लखेश्वरी कुर्रे शामिल रहें।



