अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़नौकरशाहीप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलाशिक्षा एवं नौकरी

शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, कार्यवाही शुरू करने जारी हुआ आदेश

रायपुर : प्रदेश की भूपेश सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के लंबित प्रमोशन की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए है। इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग ने डीपीआई, सभी संभाग के संयुक्त संचालक, SERT के डायरेक्टर, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव, राज्य साक्षरता मिशन के सचिव, सचिव, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड व पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधन के साथ-साथ सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया है।

जारी आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिखा है कि “सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिये गये अभिमत अनुसार कृप्या माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक 91/2019 में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 08.01.2020 में दिये गये निर्देशों एवं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त कार्यालयों में लंबित पदोन्नति की कार्यवाही किये जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी निर्देशित करें। कृप्या माननीय उच्य न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश के पालन में की गयी कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन तत्काल विभाग को उपलब्ध कराने का कष्ट करें

Related Articles

Back to top button