दो दिवस के भीतर स्कूटी चोरी करने वाला चोर को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

चोरी पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।

कबीरधाम जिले के कोतवाली थाना के अपराध क्रमांक 106/21 धारा 379 भादवि के प्रार्थी पेखन चंद्राकर पिता कार्तिक चंद्राकर उम्र 57 वर्ष साकिन जीश्याम नगर थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 05.02.2021 को अपने स्कूटी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेजी 1962 को मानसरोवर तालाब के पास भागवत पुराण चल रहा था जिसे सुनने बाहर अपनी गाड़ी खड़े कर पंडाल के अंदर गया तथा भागवत सुनने के बाद जब मैं वापस आया तो आकर देखा मेरी स्कूटी नहीं थी, जिसे मैं ना पाकर घबरा कर आसपास पता तलाश किया किन्तु कोई पता नही चला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी स्कूटी को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गण पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्या . पी.आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर.मण्डावी , के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चोरी के अपराधों को लगातार पकड़कर कोतवाली थाने में प्रभावी कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की टीम गठित कर उक्त घटना की संपूर्ण जानकारी देकर पता तलाश हेतू अलग-अलग टीम जिले के अलग-अलग स्थानों में रवाना किया गया दौरान विवेचना के पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी पता तलास करने पर कोतवाली पुलिस के विश्वसनीय मुखबीर से सुचना मिला की उक्त मोटर सायकल को आरोपी सरागी उर्फ बिल्ला सांवरा पिता मनोज सांवरा उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं 01 सहसपुर लोहारा थाना स / लोहारा जिला कबीरधाम का होना बताया जिससे पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गये स्कूटी को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के नेतृत्व में सउनि द्वारिका देशलहरे , प्रआर . 280 धन्ना सिंह , आर .698 लवनीत सिंह , आर .814 कमलेश साहू , का योगदान रहा ।



