बूढ़ा तालाब रोड में ट्रैफिक का बुरा हाल, लोगों को हो रही परेशानी

रायपुर। रायपुर बूढ़ा तालाब धरना प्रदर्शन स्थल पर लगातार प्रदर्शन की वजह से आम लोगो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़को पर आने जानें के लिए केवल एक ओर का रास्ता होने के कारण वहां ट्रैफिक का बुरा हाल हो चुका है।
गौरतलब है कि रायपुर जिला प्रशासन ने 15 दिनों से राजधानी में प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारी संघ को एक नोटिस भेजा था जिसमें कहा गया था कि उनके प्रदर्शन की वजह से राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और इस प्रदर्शन से आम जनता को कई प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत रायपुर जिले की सीमा में धरना रैली और जुलूस आदि पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन ठीक उसके अगले ही दिन आज भी सभी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर डटे रहे और जिसके कारण आमजन का वाहन से उस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है।



