जुर्मरायपुर जिला

प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाकर शूट किया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर प्रेमी के दोस्त ने भी युवती से किया दुष्कर्म

  • रायपुर के उरला थाना इलाके का मामला, प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार
  • रात में ही लड़की ने करवाई थी FIR सुबह गुढ़ियारी से गिरफ्तार हुए युवक

पहले तो युवक ने प्यार के जाल में लड़की को फंसाए रखा। जब बात शादी की आई तो मुकर गया। इसके बाद लड़की के अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने दोस्त को दे दिए। दोस्त भी कम नहीं था। इसने भी लड़की को वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार की रात उरला थाने में अपने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ युवती ने शिकायत की थी। मंगलवार की सुबह उरला थाने की पुलिस ने रायपुर के इन दोनों युवकों को पकड़ लिया है। युवती से दुष्कर्म के मामले में दोनों को जेल भेजने की तैयारी है।

तीन साल से था अफेयर
गुढ़ियारी के रहने वाले सोनू शर्मा का तीन सालों से सरोरा की रहने वाली लड़की के साथ संबंध था। इस बीच आरोपी ने युवती की कुछ तस्वीरें और वीडियो रख लिए। युवती ने कुछ दिन पहले सोनू से कहा कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए। घर वालों और समाज की बातें कहकर वो शादी की बात टाल गया। इस पर युवती के साथ उसका झगड़ा हो गया। युवती शादी के दबाव बनाती रही।

लड़की से छुटकारा पाने के लिए अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोनू ने अपने दोस्त वेद प्रकाश तिवारी को दे दिए। इसने लड़की को कॉल किया। कहा कि अगर उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। लड़की बदनामी के डर से वेद प्रकाश का भी शिकार बन गई। मगर जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर वो बीती रात पुलिस के पास पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने भी दोनों बदमाशों को गुढ़ियारी स्थित उनके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। अब युवकों से भी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button