जुर्मट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिला

6 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह; देर रात मायके से घर लाया और कैंची घोंप कर मार डाला

  • दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में पद्मनाभपुर के उत्कल नगर की घटना, पुलिस ने दोपहर में आरोपी को किया गिरफ्तार
  • पड़ोसी ने कॉल कर परिजनों को सुबह सूचना दी तो घटना का चला पता, दंपती के बीच होता था अक्सर झगड़ा

 

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी की कैंची घोंप कर हत्या कर दी। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। घटना की सूचना मंगलवार सुबह परिजनों को मिली। जिसके बाद FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दोपहर में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग कोतवाली क्षेत्र के पद्मनाभपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, उत्कल नगर दुर्ग निवासी अंकुर बाघ (34) मोटर मैकेनिक है। उसने ग्राम पोटिया निवासी शीतलाना (22) से 2015 में लव मैरिज की थी। दोनों से ढाई साल का एक बच्चा भी है। अंकुर को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह होता था। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके चलते करीब 15 दिन पहले शीतलाना अपने बच्चे को लेकर मायके रहने आ गई थी।

पत्नी को समझाकर ले गया था घर, वहां फिर विवाद हुआ
हमेशा की तरह अंकुर सोमवार रात ससुराल पहुंचा और रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद समझा कर पत्नी और बच्चे को साथ लेकर उत्कल नगर चला गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2.30 बजे फिर पति-पत्नी का विवाद हुआ और अंकुर ने शीतलाना के पेट में कैंची घोंप कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी ने परिजनों को हत्या की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

Related Articles

Back to top button