अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशसियासतस्थानीय समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 2021 -22 के आम बजट की सराहना की और इसमें शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन का आभार व्यक्त किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट की सराहना करते हुए इसमें शिक्षा क्षेत्र के प्रोत्साहन की  व्यवस्थाओं के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन का आभार व्यक्त किया है।

श्री निशंक ने कहा कि इस बार बजट में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के बजटीय प्रावधान को 175 करोड रुपए से बढ़ाकर 500 करोड रुपए कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के लिए अगले 5 वर्षों के वास्ते 50000 करोड से अधिक के परिव्यय की व्यवस्था देश में नवाचार,अनुसंधान एवं विकास कार्यों को बढ़ावा देगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए इस बार केन्द्रीय विद्यालयों के लिए बजटीय आवंटन में 362.32 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। एनवीएस का बजटीय आवंटन भी 2020-21 की तुलना में बढ़ाकर 320 करोड़ रुपए कर दिया गया है। एनसीईआरटी के लिए भी 110.08 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button