घुकसा मार्ग मे प्रधानमंत्री सड़क योजना से बने सड़को मे जगह-जगह गढ्ढे़ हो जाने से आवागमन मे बढ़ी परेशानी

ग्राम – बरबसपुर से घकसा जाने वाले प्रधानमंत्री सड़क अत्यन्त जर्जर एवं बदहाल हो चुकी है। इसकी लम्बाई 3 किलोमीटर तक है , लेकिन आवागमन इन दिनो जान लेवा साबित हो रही है, क्योकि पीएम सड़क से डामर का अता-पता नही है।
बरसात के पहले ग्रामीणो ने पीएम सड़क की मरम्मत व सुधार की मांग किया था, लेकिन इस पर कोई पर अभि तक के ध्यान नही दिया ए इसी के चलते अब ग्रामीणो को सफर करने के लिए बहाने पड़ रहे है। स्कुल खुल जाने से छात्र-छात्राओ व शिक्षक-शिक्षिकाएॅ रोजाना इसी रूट पर आवागमन करते और रोजाना परेशानी झेल रही है।
इस मार्ग का पिछले कई सालो से मरम्मत नही हो पाया है। इसके चलते हल्की बारिश से प्रधानमंत्री सड़क किचड़ मे लथपथ हो जाते है और गर्मी के दिनो मे गुब्बारे जैसे धुल उडते है, जो सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस रूट पर सफर करने वाले राहगीर दुर्घटनाओ का शिकार हो रहे है । इधर ग्रामीण और छात्र-छात्राएॅ रोजाना परेशाानी झेल रहे है, यदि इस मार्ग का मरम्मत कर दिया जाय तो ग्रामीणो और राहगीरो राहत मिल सकता है।
इस सडक से एक नही बल्कि दर्जनो गॉवो के लोग आवाजाही करते है, बारिश के वजह से अपना रूट बदलना पडता है, ऐसे मे ग्रामीण जिम्मेदारो को कोस रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि चुनाव के समय छोटी-बड़ी समस्याओ का समाधान करने की बात की जाती है, लेकिन चुनाव के बाद सारी बाते भूल जाते है।



