जरा हटकेट्रेंडिंग न्यूज़मनोरंजन

ब्लू ओरिजिन की 14वीं लॉन्चिंग सफल:इंतजार खत्म, अप्रैल से यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर पर ले जा सकती है जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन

  • ब्लू ओरिजिन के एयरक्राफ्ट न्यू शेपर्ड की अगली लॉन्चिंग फरवरी के अंत में होगी
  • अप्रैल, 2021 में ब्लू क्रू के साथ फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेजने का का लक्ष्य

कई सालों से रिसर्च और डेवलपमेंट में लगी अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस की निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अप्रैल से अपने पहले यात्री को अंतरिक्ष की सैर पर ले जाने के लिए तैयार है। वह अपने एयरक्राफ्ट न्यू शेपर्ड फ्यूचर स्पेस टूरिज्म रॉकेट से यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने से कुछ ही कदम दूर है। जानिए क्या है पूरा मिशन…

एयरक्राफ्ट में शोर करने वाली कुशन लाइनिंग

  • कंपनी ने गुरुवार को न्यू शेपर्ड का 14वीं बार सफल परीक्षण किया। वह इसे लॉन्च और लैंड कराने में कामयाब रही। इसे एनएस-14 नाम दिया गया है। इस सफल फ्लाइट में नए बूस्टर और नए अपग्रेड किए कैप्सूल का परीक्षण किया गया।
  • एनएस-14 मिशन में क्रू कैप्सूल में कई अपग्रेड सिस्टम उपयोग किए गए। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन कंट्रोल से बात करने के लिए पुश-टू-टॉक सिस्टम, हर सीट पर एक नया क्रू अलर्ट सिस्टम है। इसके अलावा कैप्सूल में शोर कम करने के लिए कुशन लाइनिंग, एयर कंडीशन और ह्यूमिडिटी कंट्रोल करने वाले सिस्टम शामिल हैं।
स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपने इस मिशन को एनएस-14 नाम दिया गया है।
स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपने इस मिशन को एनएस-14 नाम दिया गया है।

रॉकेट के ऊपरी हिस्से में बने कैप्सूल में छह यात्री बैठ सकते हैं

न्यू शेपर्ड एक पूरी तरह ऑटोनॉमस सिस्टम है। इस परीक्षण में रॉकेट के भीतर पेलोड रखकर उड़ाया गया। कैप्सूल ने धरती पर लौटने से पहले 10 मिनट जीरो ग्रैविटी में बिताए। रॉकेट के ऊपरी हिस्से में छह अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए कैप्सूल बनाया गया है।

अप्रैल में कम्पनी के क्रू के साथ अंतरिक्ष में फ्लाइट भेजने का लक्ष्य

न्यू शेपर्ड की अगली फ्लाइट छह सप्ताह बाद यानी फरवरी के अंत तक होगी। इसके छह सप्ताह बाद यानी अप्रैल 2021 में ब्लू क्रू के साथ फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेजने का ओरिजिन का लक्ष्य है। अगली टेस्ट फ्लाइट एनएस-15 में क्रू की लोडिंग अनलोडिंग का परीक्षण किया जाएगा। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि टेस्ट फ्लाइट में ही अप्रैल तक का समय लग सकता है।

लॉन्चिंग के 7 मिनट न्यू शेपर्ड एयरक्राफ्ट जमीन पर लैंड हुआ। इसके बाद एयरक्राफ्ट का अगला हिस्सा 'कैप्सूल' जमीन पर उतरा।
लॉन्चिंग के 7 मिनट न्यू शेपर्ड एयरक्राफ्ट जमीन पर लैंड हुआ। इसके बाद एयरक्राफ्ट का अगला हिस्सा ‘कैप्सूल’ जमीन पर उतरा।

2000 में स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की हुई थी शुरुआत

जेफ बेजोस ने स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की स्थापना वर्ष 2000 में की थी। इसकी फंडिंग के लिए वह अपने अमेजन के शेयर बेचते रहते हैं। ब्लू ओरिजिन के वाशिंगटन स्थित हेडक्वार्टर में 3500 से ज्यादा कंर्मचारी हैं।

अगली टेस्ट फ्लाइट एनएस-15 में क्रू की लोडिंग अनलोडिंग का परीक्षण किया जाएगा।
अगली टेस्ट फ्लाइट एनएस-15 में क्रू की लोडिंग अनलोडिंग का परीक्षण किया जाएगा।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से है ब्लू ओरिजिन की कॉम्पिटीशन
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन की एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है। मई 2020 में स्पेसएक्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक मानव को पहुंचाने वाली पहली निजी कंपनी बन चुकी है। वहीं, एलन मस्क ने हाल में जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। एलन मस्क के साथ कॉम्पिटीशन के चलते बेजोस के लिए अंतरिक्ष में इंसान को ले जाने का यह मिशन काफी मायने रखता है।

Related Articles

Back to top button