ट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेशस्वास्थ्य

आशा का उत्सव:सास को पहला टीका लगने की बात सुन रात में ही पत्नी-बच्चों समेत निकला दामाद, 150 किमी सफर कर सीहोर से पहुंचा इंदौर

शनिवार सुबह 9 बजे से एमवाय अस्पताल समेत पांच केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन के पहले फेज के टीके लगने शुरू हुए। पहला टीका जिला अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशा पवार को लगा। टीका लगवाने के लिए एमवाय पहुंची आशा को देख ऐसा लगा, मानो उनके लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है। परिवार के 9 सदस्यों के साथ वे हंसते-खिलखिलाते हुए अस्पताल पहुंची। परिवार में बेटा-बहू, बेटी और दामाद के साथ 4 नाती-पोते भी थे। बड़ी बात यह रही कि बेटा और बहू इस खुशी को सेलिब्रेट करने 150 किमी दूर सीहोर से रात में इंदौर आए। वहीं, शिव शिंदे भी अपने पत्नी-बेटी सहित परिवार के पांच सदस्यों के साथ टीका लगवाने आए।

आशा के साथ सीएमएचओ पूर्णिमा गाडरिया।
आशा के साथ सीएमएचओ पूर्णिमा गाडरिया।

टीका लगने के बाद आशा ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद अच्छा लग रहा है। ना डर लगा और ना ही काेई चुभन हुई। कोरोना के शुरुआती दिनों में बहुत ज्यादा डर लग रहा था, लेकिन अब टीका लगने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। टीका से अब कई जानें बचेंगी। मेरे साथ आज बेटा, बहू, बेटी और दामाद के साथ ही मेरे चार नाती-पोते आए थे। टीके के बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद वे अपने घर को रवाना हो गईं।

शिव शिंदे अपने परिवार के साथ टीका लगवाने आए।
शिव शिंदे अपने परिवार के साथ टीका लगवाने आए।

सीहोर से आए दामाद चेतन ने कहा, हमारे लिए गौरव की बात है कि पहला टीका मेरी सासू मां को लेगा है। रात में जब जानकारी मिली कि पहला टीका मम्मी को लग रहा है तो रहा नहीं गया और मैं पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर के लिए निकल गया। इस पल को हम साथ में शेयर करना चाहते थे। हम बस से यहां आए।

सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट आशा के साथ खड़े रहे।
सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट आशा के साथ खड़े रहे।

बेटे राेहित पवार का कहना था कि हमें ना किसी प्रकार का डर था ना ही भय। यह हमारे लिए बहुत खुशी के साथ एक बड़ी उपलब्धि भी है। पहला टीका हमारी मां को लगा यह बहुत ही अच्छा है। वे कोरोना काल में भी लगातार ड्यूटी करती रही थीं।

प्रधानमंत्री के उद्धबोधन के बाद सबसे पहला टीका आशा पवार को लगा।
प्रधानमंत्री के उद्धबोधन के बाद सबसे पहला टीका आशा पवार को लगा।

वहीं, शिव शिंदे की पत्नी सुनीता ने कहा कि हल्की घबराहट जरूर हो रही है, पहली बार टीकाकरण हो रहा है और वह भी हमारे परिवार के साथ शुरुआत हुई है। पति ने कोरोना के समय लंबे समय तक काम किया। हमारे परिवार में 4 लोग हैं। वहीं, बेटी शिवना ने कहा कि पापा को पहला टीका लग रहा है, इसलिए गर्व महसूस हो रहा है। मम्मी को थोड़ी टेंशन थी, अब सब ठीक है। खुशी के साथ मां को थोड़ा डर भी है।

परिवार के साथ प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सुनती आशा।
परिवार के साथ प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सुनती आशा।

वहीं, टीका लगवाने के बाद बाहर आईं सीएमएचओ पूर्णिमा गाडरिया ने कहा कि मुझे कोई तकलीफ नहीं है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। 5 सेंटर पर 500 लोगों को टीका लगेगा। सप्ताह में चार दिन टीका लगेंगे। इसके अलावा डॉक्टर तरुण गुप्ता, डॉक्टर अमित मालाकार ने भी टीका लगवाया।

सीएमएचओ पूर्णिमा गाडरिया ने भी वैक्सीन लगवाया।
सीएमएचओ पूर्णिमा गाडरिया ने भी वैक्सीन लगवाया।
डॉ. तरुण गुप्ता को भी टीका लगाया गया।
डॉ. तरुण गुप्ता को भी टीका लगाया गया।

Related Articles

Back to top button